गोपालगंज:99-बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सिधवलिया प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रंजना भारती ने की। इसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और सभी बूथ स्तर अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, समस्याओं के समाधान और कार्य की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। रंजना भारती ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव है। इसमें कोई लापरवाही या गलती बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर दिया। मृत, दोहराए गए और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने को कहा। घर-घर सर्वेक्षण की गुणवत्ता की निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के नामों का विशेष सत्यापन करने को कहा।
बैठक के अंत में सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्रों पर नियमित उपस्थिति दर्ज कराने और हर आवेदन का निष्पक्ष व समयबद्ध निपटारा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जनभागीदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment