Home

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 की समीक्षात्मक बैठक

बाहर से आए सभी लोगों के सेम्पल की होगी जांच
नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा 14 दिनों तक
पर्याप्त मात्रा में आपदा राहत केंद्र चलाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
नगर निगम क्षेत्र में भी चलाया जाएगा राहत केंद्र
किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की जुलूस यात्रा निकालने पर रोक

पूर्णियाँ(बिहार)कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए और जरूरी सुविधाओं की जरूरत के लिए जिला समहारणालय में जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला में हो रही व्यवस्था और जरूरी संसाधनों की जिलाधिकारी ने जानकारी ली और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

बाहर से आए सभी लोगों के सेम्पल की होगी जांच :
बैठक में बताया गया कि जिला में बाहर से जितने भी लोग आ रहे हैं उनका आइसोलेशन किया जा रहा है व उनके सेम्पल की जांच की जा रही है. सभी लोगों को अस्पताल, होटल या विद्यालयों में बने आपातकालीन आइसोलेशन वार्ड में रख कर जांच की जा रही है. जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 4117 लोग बाहर से आए हैं जिनमें 136 लोग विदेश से आए हैं और 18 मार्च के बाद आने वालों की संख्या 78 है. उन सभी लोगों को आइसोलेशन में रख कर उनकी नियमित जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्णियाँ जिले के 4128 लोग अभी भी जिला से बाहर हैं.

रिपोर्ट आने तक रखी जाएगी निगरानी :
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विदेश से आने वालों की जाँच के लिए सैम्पल को दरभंगा मेडिकल कालेज सिविल सर्जन द्वारा भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने तक उन लोगों को जिला के आर एन साव चौक स्थित होटल हॉलीडे में रखा जाएगा. इस दौरान उन्हें अस्पताल प्रशासन द्वारा मास्क, ग्लव्स आदि दिया जाएगा व अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखा जाएगा. होटल में ठहरने पर उन सभी लोगों को नाश्ता एवं सादा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी भुगतान आपदा प्रबंधन शाखा, पूर्णियाँ द्वारा की जाएगी.

नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा 14 दिनों तक :

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर व्यक्ति के प्रखंड से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस द्वारा सुरक्षित उनके घर पहुँचाया जाएगा जहां 14 दिन तक उन्हें होम क्वारंटाइन यानी परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखा जाएगा. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/विकास मित्र आदि के माध्यम से उसके स्वास्थ्य की अपडेट प्राप्त किया जाएगा. जिन घरों में होम क्वारंटाइन किया जाएगा उसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टिकर चिपकते हुए उसमें तिथिवार मार्किंग करना अनिवार्य होगा. इन 14 दिनों के दौरान अगर व्यक्ति को बुखार/खांसी अथवा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल भेज जाना सुनिश्चित किया जाना है.

धार्मिक अनुष्ठान की जुलूस यात्रा निकालने पर रोक :
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों जैसे रामनवमी, हनुमान जयंती, शव-ए-बारात आदि की जुलूस यात्रा नहीं निकली जाएगी. लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त करवाई का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है.

नगर निगम क्षेत्र में भी चलाया जाएगा राहत केंद्र :
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में भी राहत केंद्र चलाने का निर्देश दिया. बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के ठहरने, रहने खाने की पूरी व्यवस्था विद्यालयों में करवाये जाएंगे. सभी नोडल अधिकारीयों को प्रखंडों में जाकर चल रहे आपदा केन्द्रों के निरक्षण का निर्देश जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान दिया.

समीक्षात्मक बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, नगर निगम आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, डीपीएम, डीटीओ आदि उपस्थित रहे.

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

5 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago