Home

नीलामपत्रवाद मामलों की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सिवान(बिहार)जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता ने समाहरणालय सभागार में नीलामपत्रवाद मामलों की समीक्षा की। सभी नीलामपत्रवाद पदाधिकारियों के कोर्ट और निष्पादित मामलों की विस्तार से जांच हुई। जिन अधिकारियों ने तय लक्ष्य के अनुसार कोर्ट नहीं किया या मामलों का निपटारा नहीं किया, उनके खिलाफ सख्त नाराजगी जताई गई। अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि सभी नीलामपत्रवाद पदाधिकारी नियमित रूप से कोर्ट करें। नोटिस का विधिवत तामिला कराएं। नियमानुसार बॉडी वारंट और डिस्ट्रेस वारंट जारी करें। संबंधित बैंक अधिकारियों को बकाया राशि वसूलने में हरसंभव सहायता दें।

बैठक में सभी बैंक समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि लंबित नीलामपत्रवाद मामलों के निपटारे में नीलामपत्र पदाधिकारियों को पूरा सहयोग दें। ताकि जल्द से जल्द सभी मामले खत्म किए जा सकें। ऋण वसूली से बैंकों के एनपीए खातों में सुधार होगा। इससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और वे विकास कार्यों के लिए अधिक ऋण दे सकेंगे।

अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों और नीलामपत्र पदाधिकारियों को नोटिस तामिला को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिन ऋणधारकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज है, वे जल्द से जल्द बकाया लोन जमा करें। अन्यथा नियमानुसार वारंट जारी कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago