Home

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा की गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

लोगों का कराया जा रहा है एंटीजन टेस्ट

आईशोलेशन सेंटर में रहेंगे कोरोना के उपचाराधीन

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का मिला निर्देश

पूर्णियाँ(बिहार)जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी ने चिकित्सकों को जांच के दौरान पी.पी.ई. किट पहनने के साथ ही सुरक्षा के अन्य उपायों को ध्यान में रखते हुए जांच करने का निर्देश दिया.

कम से कम 25 एंटीजन टेस्ट जरूरी :
जिले के सभी प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन कम से कम 25 एंटीजन टेस्टिंग जांच कराना है. इससे ज्यादा भी अगर हो सके तो करा सकते हैं. जिले में अब तक 600 लोगों की जांच प्रतिदिन हो रही है और इसे और भी ज्यादा बढ़ाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. बैठक में बताया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाएं उपलब्ध है.

कराया जा रहा है एंटीजन टेस्टिंग :
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि केवल सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों का ही एंटीजन टेस्टिंग कराया जाना है. ऐसे सिंप्टोमेटिक व्यक्ति जो किसी कोरोना के उपचाराधीन के संपर्क में आया था तो उसका भी टेस्ट कराया जाना है. ऐसे व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आशा द्वारा क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है. जिले में अभी 81 कंटेंटमेंट जॉन एक्टिव हैं. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा अगर किसी घर में पॉज़िटिव व्यक्ति मिलता है तो तुरंत आसपास के घरों का भी जांच कराएं. क्षेत्र में अन्य व्यक्ति नहीं मिलने पर केवल उस घर को ही सैनिटाइज कराएं जहां संक्रमण पाया गया है. अगर आसपास के लोगों में भी पॉजिटिव केस मिलता है तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया जाए.

आईशोलेशन सेन्टर में रहेंगे सिम्प्टोमैटिक व्यक्ति :
बैठक में निर्देश दिया गया कि बनमनखी एवं श्रीनगर में कोरोना वायरस आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है. जो लोग ए-सिम्प्टोमैटिक होंगे उन्हें होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा. ऐसे लोगों को बनबनखी या श्रीनगर कोविड सेंटर में रखा जाएगा. ऐसे ए-सिम्प्टोमैटिक व्यक्ति जिनका अलग कमरा एवं बाथरूम उनके घर पर उपलब्ध होगा, केवल ऐसे व्यक्ति ही शपथ पत्र भरकर होम आइसोलेशन में रह सकते हैं. होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों का रोज मोबाइल से स्वास्थ विभाग द्वारा जानकारी लेते रहने का निर्देश दिया गया है. कोरोना के उपचाराधीन व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी होने पर धमदाहा, बनमनखी या सदर अस्पताल में लाने का निर्देश दिया गया है. ऐसे व्यक्तियों का यहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जाएगा या जरूरत पड़ने पर अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाएगा.

साफ-सफाई का रखें ध्यान :
कोरोना से निपटने के लिए साफ सफाई का होना बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी अस्पतालों को अच्छे साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए गए हैं. उपचाराधीन व्यक्तियों के शौचालय से लेकर कमरा तक पूरी तरह साफ रखने का निर्देश दिया है. अस्पताल में इसके लिए अलग से भी सफाई कर्मी रखने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एमओआईसी एवं अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago