Home

विद्यालयों में न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं को लेकर की गई समीक्षा

भगवानपुर हाट(सीवान)आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विशेष रूप से वैसे विद्यालय जिनमें मतदान केंद्र अवस्थित हैं।इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, भगवानपुर हाट में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक आहुत की गई।

बैठक में प्रधानाध्यापकों से सभी नए शिक्षकों/कर्मचारियों का इंप्लॉई इन्फोर्मेशन फॉर्म जमा करने एवं विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के निमित विद्यालयों में गठित इको क्लब में शामिल छात्र/छात्राओं से “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाने का निर्देश दिया गया एवं इको क्लब गठन के नोटिफिकेशन को ऑनलाइन अद्यतन करने को कहा गया।इस बैठक में शिक्षा विभाग के जेई पंकज कुमार झा, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सहित कई विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago