मोतिहारी:बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव बी कार्तिकेय धन ने एचबीएल इकाई सुगौली का दौरा किया। उनके साथ सहायक निदेशक वेदव्रत कुमार और संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना और गन्ना यंत्रीकरण योजना की समीक्षा की। गन्ना उत्पादक किसानों के साथ बैठक कर उनकी राय ली गई।
गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को खेती में उपयोगी कृषि यंत्र वितरित किए गए। किसानों से पूछा गया कि योजना में क्या सुधार किए जाएं और किन नए यंत्रों को जोड़ा जाए। पहली बार योजनाओं का क्रियान्वयन ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जा रहा है। थोड़ी परेशानी के बावजूद कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
एचबीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमर कुमार, महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित और उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने सचिव का स्वागत किया। मौके पर कृषि यंत्रों और कीटनाशक दवाओं के विक्रेताओं ने स्टॉल लगाकर किसानों के बीच सामग्री वितरित की। गन्ना बीज उत्पादकों, बीज क्रेताओं और यंत्रीकरण योजना का लाभ लेने वाले सैकड़ों किसानों ने इसमें भाग लिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment