नालंदा:राजगीर में 16 अप्रैल को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक सह निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी एम मल्लर विलि और जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की। बैठक में खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 15 मई तक खेल अकादमी, राजगीर में होगा। नालंदा जिले में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और कबड्डी खेलों का आयोजन प्रस्तावित है।
बैठक में अधिकारियों को आवासन, भोजन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था, खेल मैदान, पेयजल, सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, प्रचार-प्रसार, पार्किंग और लाइटिंग की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और बीएसएसए के पदाधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment