Home

राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांगा समर्थन

भगवानपुर हाट(सीवान)महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विशाल जायसवाल ने शुक्रवार को भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बिहार में परिवर्तन के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांगा।

जनसम्पर्क के क्रम में श्री जायसवाल ने कौड़िया, ब्रह्मस्थान, सोनधानी, महम्मदपुर, मोरा खास और भगवानपुर हाट बाजार पंचायत के एक-एक गांवों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और राजद की नीतियों एवं 17 माह में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि राजद गरीबों, किसानों, नौजवानों और मजदूरों की पार्टी है। हमारा लक्ष्य समाज के हर वर्ग का समान विकास करना हैं।

उन्होंने ने कहा की जनता इस बार बिहार की सत्ता को परिवर्तन करने जा रही हैं।उन्होंने कहा कि जीतने के बाद जनता के बीच रहकर काम करेंगे, किसी भी समस्या को अनसुना नहीं किया जाएगा।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह स्थानों पर माला पहना कर उनका स्वागत किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago