Home

कोरोना वायरस से बचाव के लिए राजद नेता रविन्द्र राय ने लोगों को जागरूक किया

सीवान(बिहार)गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के नवीगंज, लाछुआं, मूसेपुर, बलाथारा व सोहिलपट्टी गांव में शुक्रवार को काेराेना वायरस को लेकर पूर्व विधायक माणिकचंद राय के पुत्र व राजद के प्रदेश महासचिव प्रो. रविंद्र राय ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया। और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया। इस मौके पर श्री राय ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव आपके हाथ में है। सिर्फ जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। हम सभी को चाहिए कि दिन में तीन-चार बार साबुन से हैंडवास करें। खांसने या छींकने से पहले मुंह पर रूमाल या गमछा रखें। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आपके पास दिखे तो तुरंत इसकी सूचना दें। अगर सेनेटाइजर आपके पास है तो हमेशा हाथ में लगाते रहिए। साथ ही गांंव के मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाले एमआर से अनुरोध किया कि अगर आपके पास सैम्पल का मास्क, सैनिटाइजर आदि है तो गांव के गरीब लोगों के बीच बांटें। ट्रेन या बस में सफर करने से पहले अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए मास्क का प्रयास करें। मौके पर ताहिर हुसैन, मुकेश कुमार, संजय कुमार यादव, पप्पू कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार, हरीकिशोर यादव के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago