Home

गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया राजद का सदस्यता अभियान

गोरेयाकोठी सीवान विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर व नवीगंज प्रखंड के कई गांवो में कई दिनों से लगातार राजद के प्रदेश महासचिव रविन्द्र राय के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इनके चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में में युवा ,महिला,बुजुर्ग और सभी जाती व सभी मजहब के लोग बढ़-चढ़ कर राजद का सदस्यता ग्रहण कर रहे है. सदस्ययता अभियान के क्रम में राय ने  जनता जनार्धन से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि आप सभी राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनकर जन जन के नेता, पिछड़े, दलित, शोषित, अल्पसंख्यकों की आवाज़ को सड़क से संसद तक बुलंद करने वाले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें एवं सामाजिक विचारधारा की लड़ाई में मिलजुल कर सहभागी बनें. आपकी एकजुट ताकत ही उनसे देश को बचा सकती है. अतः आगामी चुनौतियों का मुकाबला करने और संघर्ष को ताकत देने हेतु राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य बनें .

नगरी में सदस्यता अभियान के क्रम में रविन्द्र राय जनता के बीच में

यह सदस्यता अभियान प्रखंड राजद के प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्षता में चलाया जा रहा है . बसंतपुर प्रखंड में हुसेपुरनन्द, नगरी, बसाव,बासव पासी टोला में रामशंकर यादव के अध्यक्षता में चलाया गया वही नवीगंज प्रखंड के मुसेपुर,बगहा,मदापुर,मुसेपुर उतर टोला में समुल्लाह सिद्दीकी के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया.

नवीगंज प्रखंड के मुसेपुर में जनता के बीच रविन्द्र राय

इस सदस्यता अभियान में शिवजी चौधरी, शिवनाथ चौधरी, बिंदा चौधरी, राहुल कुमार यादव ,उमेश चौधरी, करिमन चौधरी, भगवान चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, बीरबल मांझी, रूपेश कुमार, सुरेश यादव, शम्भु चौहान , लालबबू राय, चंदन कुमार, अखिलेश कुमार, मुन्ना कुमार, भोला चौहान, शिवनारायण राय, धर्मेन्द्र कुमार, बलिराम राय, नंदकिशोर राय, सीता, रमन कुमार, निपु कुमार, सोमनाथ राय ,मिथिलेश प्रसाद, ब्रजेश प्रसाद, लगन बिन, जगलाल बिन, भोला बिन, बीरेंद्र बिन, राजू बिन, शैलेश बिन वही नवीगंज प्रखंड में , नारायण यादव, मनोज यादव, राजेश कुमार यादव, नीपू कुमार यादव, राजबल्लभ यादव, इंजीनियर राकेश कुमार यादव, सीताराम यादव के साथ सैकड़ो लोगो ने राजद की सदस्यता ग्रहण की .

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago