छपरा:भगवानबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूटपाट की। पीड़ित बब्लु कुमार ने थाना में शिकायत दी। बब्लु कुमार वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कमालपुर के रहने वाले हैं।
बब्लु ने बताया कि अपराधियों ने उनसे दो मोबाइल छीने। उनके साथ मौजूद अविनाश कुमार से एक मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 349/25, दिनांक 23.06.25 को धारा 309 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करें। सभी पहलुओं की गहराई से जांच हो। जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
सारण पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment