महम्मदपुर:करस घाट गांव के सामने एनएच-27 पर 12-13 जून की रात करीब 12:30 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने संदीप कुमार से बाइक और दो मोबाइल लूट लिए। संदीप शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने महम्मदपुर थाना में लिखित शिकायत दी। इस आधार पर थाना कांड संख्या 112/25, दिनांक 13.06.25 को बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।
जांच के दौरान गुप्त सूचना पर झझवा रोड स्थित नेटुवा बाबा के पास वाहन जांच की गई। वहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटी गई बाइक, दो मोबाइल, घटना में इस्तेमाल की गई एक और बाइक, दो चाकू और एक फाइटर बरामद हुआ। गिरफ्तार नीरज राम पहले भी विजयीपुर थाना से जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों में नीरज राम, पिता ललन राम, निवासी समावती, थाना विजयीपुर शामिल है। अजित कुमार, पिता नंद किशोर राम और धनंजय कुमार राम, पिता सुरेश राम, दोनों निवासी रामपुर, थाना सिधवलिया हैं। चौथा आरोपी राजा कुमार राम, पिता बाबू लाल राम, निवासी कुशहर, थाना महम्मदपुर है।
बरामद सामान में दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल, दो चाकू और एक फाइटर शामिल हैं। लूटी गई बाइक और दो मोबाइल की पहचान हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment