अमनौर(सारण)जिले के अमनौर थाना पुलिस ने डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपी अमनौर बाजार में किसी सोने-चांदी की दुकान में डाका डालने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार अपराधियों में राकेश नट, पिता स्व. रामचंद्र नट उर्फ पहलवान नट, निवासी ओलहनपुर, थाना मढ़ौरा, जिला सारण और शिवनाथ नट, पिता स्व. भूखल नट, निवासी धर्मपुर जाफर, थाना अमनौर, जिला सारण शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे आठ लोगों के साथ मिलकर डकैती की तैयारी में थे।
पुलिस ने इनके निशानदेही पर अमनौर थाना क्षेत्र में हुए चार गृहभेदन कांडों का खुलासा किया। कांड संख्या 151/25, 161/25, 167/25 और 181/25 में चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। बरामद सामानों में 16 जोड़ी चांदी जैसी बिछिया, 4 जोड़ी पायल, 5 जोड़ी अंगूठी, 6 पीस सोना जैसा मंगलसूत्र, 5 पीस सोने जैसी अंगूठी, 3 पीस सोने जैसे जिउतीया और 3 पीस चांदी जैसी सिकरी शामिल हैं।
गिरफ्तार राकेश नट पर सारण जिले के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था। उसके खिलाफ अमनौर, गरखा, मकेर, बनियापुर और मढ़ौरा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, हथियार अधिनियम और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
इस कार्रवाई में अमनौर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment