Home

रोहिताश कुमार मीणा का भारत सरकार के ट्राईबल मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली एन एफ एस टी फैलोशिप के लिए हुआ चयन

मोतिहारी महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयूबी) के मीडिया विभाग के शोधार्थी रोहिताश कुमार का चयन भारत सरकार के ट्राइबल मंत्रालय के अंतर्गत एन एफ एस टी रिसर्च फेलोशिप के लिए किया गया है। शोधार्थी रोहिताश कुमार मीडिया विभाग में पीएचडी में प्रथम वर्ष में है उसका प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुना गया है।पीआरओ शेफालिका मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार के ट्राइबल मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली फैलोशिप चयनित शोधार्थी को 5 साल तक शोध कार्य के लिए दी जाएगी। मीडिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत ने रोहताश को बधाई देते हुए बताया कि फैलोशिप की सूची कल रात मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी की गई है जिसमें देशभर के कुल 750 लोगों का चयन किया गया एमजीसीयूबी के शोधार्थी रोहिताश कुमार को यह फेलोशिप उनके रिसर्च कार्य हेतु दी जा रही है।

शोधार्थी रोहिताश कुमार की सफलता पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि इससे अन्य शोधार्थियों में भी उत्साह और उल्लास है तथा इससे शोध कार्य में सहायता मिलेगी। मीडिया विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. अंजनी झा, डॉ. साकेत रमन, डॉ. परमात्मा मिश्र, डॉ. उमा यादव और डॉ. सुनील घोडके ने रोहिताश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago