देश

रोकी गई अमरनाथ यात्रा, पर्यटकों को कश्मीर खाली करने को कहा गया

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. संभावित खतरे और आतंकी हमले को देखते हुए राज्य सरकार ने ए़़डवाइजरी जारी कर यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है और यात्रियों को वापस जाने की हिदायत दे दी गई है. दरअसल, सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान स्नाइपर राइफल मिली है, जिसके बाद यात्रा रोकने का फैसला किया गया.
जम्मू-कश्मीर सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी में कहा गया है कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमलों के इनपुट मिलने और कश्मीर की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी में तत्काल प्रभाव से सभी तरह की यात्रा पर रोक लगाई जा रही है. अमरनाथ यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा को तुरंत खत्म करें और जितनी जल्दी हो सके घाटी को छोड़ दें.


पूर्व आईएएस और जेके पीपुल्स मूवमेंट के नेता शाह फैसल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुरक्षा कारणों से पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को तत्काल प्रभाव से कश्मीर छोड़ने को कहा है. क्या सरकार स्थानीय लोगों के लिए भी इस तरह की एडवाइजरी जारी करेगी. क्या कश्मीरियों को भी दूसरी जगह विस्थापित होना चाहिए या उनकी जिंदगी के कोई मायने नहीं हैं.
अपने एडवाइजरी में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि राज्य में बड़े आतंकी हमले का इनपुट है. आप लोग जल्द से जल्द अपनी यात्रा को पूरी करके लौट जाएं. इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है. ये यात्रा 15 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन रोक दी गई है

.
सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा के रूट पर  जांच के दौरान स्नाइपर राइफल बरामद किया है. इस बीच सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राज्य प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों को एडवाइडरी जारी की है जिसमें जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए उन्हें अपनी यात्रा खत्म करने या फिर छोटी करने का निर्देश दिया है

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 day ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

5 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

5 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 week ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago