Home

पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: वीसी टंकेश्वर कुमार

  • राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 का हुआ आयोजन

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), में बुधवार को राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022- नर्चरिंग एन्वॉयरमेंट लीडर्स का आयोजन किया है।

ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस क्लब और उन्नत भारत अभियान समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पीएसजी) के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल व्यक्तियों व परिवारों की भूमिका आधारित उपाय, विषय पर आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कहते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को हरित कैंपस और आस-पड़ोस के लिए निष्ठापूर्वक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ी लाभांवित होगी। प्रो.टंकेश्वर कुमार ने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण अभियान को मिशन मोड पर चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया और इसके लिए मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस ऑनलाइन कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2022 के लक्ष्य और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो.दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.टंकेश्वर कुमार का परिचय भी दिया। यहां बता दे कि इस आयोजन के लिए पंजीकृत 200 से अधिक प्रतिभागियों में से 21 प्रतिभागियों का चयन विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता-एक के लिए किया गया था।

जिसमें से सर्वश्रेष्ठ पांच से आठ विद्यार्थियों को सेमी फाइनल के लिए चयनित किया जाएगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.दिनेश गुप्ता, प्रो.फूल सिंह, डॉ.पायल चंदेल, डॉ. रणबीर सिंह और अंत्रेश कुमार सहित पांच सदस्यों वाली समिति ने विशिष्ठ मानदंडों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस आयोजन में कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ. उषा नागराजन, डॉ. अनीता कुमारी और डॉ. अनूप यादव महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago