Home

रोटरी सारण का पन्द्रहवां पदस्थापना समारोह पार्टी क्लब में मनाया गया

सारण रोटरी सारण का पन्द्रहवां  पदस्थापना समारोह सह रोट्रेक्ट सारण सिटी का दुसरा पदस्थापना समारोह पार्टी क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि रोटरी के मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका ने दीप प्रज्वलित कर किया।सचिव का प्रतिवेदन चन्द्र कान्त द्विवेदी ने प्रस्तुत किया ।

निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन के लिए रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल को बेस्ट प्रोजेक्ट स्वास्थ्य जाँच शिविर के चेयरमैन के लिए अवार्ड से नवाजा वहीं बेस्ट स्पोर्टिंग रोटेरियन का खिताब रोटरी सारण के पुर्व अध्यक्ष विकास कुमार को दिया गया,बेस्ट चेयरमैन फैमिली इवेंट राजेश गोल्ड,बेस्ट चेयरमैन ऑफिसियल इवेंट पंकज कुमार,बेस्ट चेयरमैन गिफ्ट ऑफ़ लाइफ रतनलाल,बेस्ट फैलोशिप मनोज कुमार गुप्ता,बेस्ट रोटेरियन बासुकी गुप्ता,बेस्ट उपस्थिति के अजय कुमार को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में शामिल पूर्व व वर्तमान रोटरी सारण के सदस्य

रोटरी सारण के नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में मदद करनें के लिए डाॅक्टर विजय किशोर प्रसाद,डाॅक्टर शंभू कुमार,डाॅक्टर विजया पाठक,डाॅक्टर सैयद सुहैल अख्तर, डाॅक्टर अर्चना सिंह, डाॅक्टर रवि रंजन,डाॅक्टर ब्रजेश कुमार, डाॅक्टर रूपाली,डाॅक्टर आशुतोष कुमार दीपक,डाॅक्टर रवि कुमार गुप्ता,डाॅक्टर सतीश चन्द्र,डाॅक्टर मदन प्रसाद  को सम्मानित किया गया।

 रोट्रेक्ट सारण सिटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप  ने अपने कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोटेरियन- श्याम बिहारी अग्रवाल,बेस्ट को-सपोर्टिंग रोटेरियन-राजेश जायसवाल, विकास कुमार, डाॅक्टर मदन प्रसाद,रोट्रेक्टर अॉफ द ईयर-आलोक कुमार सिंह,बेस्ट सपोर्टिंग रोट्रेक्टर – अभिषेक कुमार, पंकज कुमार,निरव कुमार,महताब इद्रीशी बेस्ट प्रोजेक्ट चैयरमैन- निकुन्ज कुमार,इमर्जिंग रोट्रेक्टर ऑफ़ द ईयर- रोहित कुमार,मैक्सिमम अडेंडस अवार्ड – सैनिक कुमार को मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका ने पुरस्कृत किया।

रोटरी सारण के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को अध्यक्ष का पदभार सौंपा। रोटरी सारण के निवर्तमान सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी ने नव निर्वाचित सचिवअजय कुमार गुप्ता को सचिव का पदभार सौंपा। वहीं रोट्रेक्ट सारण सिटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप ने नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह  को अध्यक्ष का पदभार सौंपा तथा सचिव के पद पर टुन्ना कुमार सिंह ने नव  निर्वाचित सचिव सैनिक कुमार को पदभार ग्रहण करवाया।

रोट्रेक्ट सारण के अध्यक्ष पद पर बिपिन शर्मा ने तथा सचिव पद पर अंजलि जायसवाल ने पदभार ग्रहण किया। नव निर्वाचित रोटरी सारण के सचिव अजय कुमार गुप्ता ने इस वर्ष 2019-20 के कैलेंडर पर प्रकाश डाला तथा रोटरी सारण के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने रोटरी सारण के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा अपनें पद की गरिमा को बनाए रखूंगा।

इस अवसर पर गौतम प्रसाद तथा विजय समीर को रोटरी सारण की मानक सदस्यता दिलाई गई।इस अवसर पर रोटरी सारण की पत्रिका समर्पण का विमोचन संपादक विकास कुमार ने मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका के कर कमलों करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्षगोपाल खेमका का परिचय रोटरी सारण के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार ने कराया।कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए मुख्य अतिथि गोपाल खेमका ने रोटरी सारण द्वारा किए गए समाज सेवा की सराहना की,उन्होंने बताया रोटरी पूरे विश्व में कार्यरत हैं,रोटरी की पहल पर हीं आज विश्व से पोलियो का नामो-निशान मिट गया हैं ।

अब रोटरी ने साक्षरता की ओर कदम बढ़ाया हैं,रोटेरियन इस साक्षरता मिशन को भी कामयाब बनाने में लगें हुए हैं,रोटरी नमामि गंगा पर भी कार्य कर रहीं हैं,रोटरी निचले स्तर के जरुरत मंदों तक पहुँच कर उनका उत्थान करनें का कार्य भी करतीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से राजेश जायसवाल  तथा सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने की।आगत अथितियों का स्वागत रोटरी सारण के पुर्व अध्यक्ष ने किया।संचालन कार्यक्रम के संयोजक संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, पंकज कुमार,अनुप कुमार,शैलेश  कुमार,राजेश फैशन,विकास कुमार,अजय कुमार,राकेश कुमार,डाॅक्टर मदन प्रसाद,सुनिल कुमार सिंह,राजेश गोल्ड,अजय गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,रतनलाल,देव कुमार सिंह,सोहन गुप्ता,बासुकी, सौरभ पाण्डेय,अजय प्रसाद,विनोद कुमार,दिनेश कुमार गुप्ता,संजीव कुमार विपुल,प्रदीप कुमार,मनोज गुप्ता,राजु अग्रवाल,अशोक कुमार,रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,सैनिक कुमार, पुर्व अध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप,सचिव टुन्ना सिंह,निकुंज कुमार,अभिषेक कुमार गुप्ता,खुर्शीद,अभिषेक श्रीवास्तव,नीरव कुमार,उज्वल रमन, निशांतकुमार, राज  कुमार,इरशाद,कुलदीप कुमार,कुणाल कुमार,अवध बिहारी प्रसाद,सत्यम कुमार  आदि उपस्थित हुए

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

14 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago