royal bangaal taigar ka hamala do yuvak zakhmee
पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अन्तर्गत गौनाहा प्रखण्ड स्थित सहोदरा थाना क्षेत्र के कामता राजपुर गाँव के दो किशोर पर बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे रॉयल बंगाल टाइगर का हमला हुआ। बताया जाता है कि पुष्टम माँझी 16 वर्ष और मिथिलेश पासवान 17 वर्ष दोनो अपने घर से कुछ दूरी पर रहे होंगे की अचानक बाघ ने हमला कर दिया, पुष्टम माँझी के गले पर पंजा मारा तो वह टाइगर से भीड़ गया जबकि मिथिलेश दूसरी ओर से बाघ पर हमला किया।
पुष्टम की अंगुली बाघ ने काट खाया, दोनो की शोर पर पहुंचे ग्रामीणों को देख बाघ खेत की ओर भाग गया। दोनो घायलों को नरकटियागंज अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनुमण्डलीय अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार पुष्टम के कण्ठ को बाघ ने निशाना बनाया लेकिन वह बच गया और खतरे से बाहर है। मिथिलेश के पैर में जख्म है। ग्रामीणों ने पुष्टम और मिथिलेश की हिम्मत की सराहना व प्रशंसा करते नहीं थक रहे, जिन्होंने बाघ से लड़कर एक दूसरे की जान बचाई है। घनी आबादी वाले बस्तियों में रॉयल बंगाल टाइगर की आहट से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
Leave a Comment