आपदा में मृतकों के परिजनों को 84.50 लाख की सहायता
सिवान(बिहार)जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने विभिन्न आपदाओं में मृत 21 लोगों के निकटतम आश्रितों को 84 लाख 50 हजार रुपए अनुग्रह अनुदान के स्वीकृति पत्र वितरित किए। प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता दी गई।

बड़हरिया अंचल की लक्ष्मी देवी, सिसवन अंचल के अरविंद कुमार सिंह, शोभा देवी, रूबी देवी, जिरादेई अंचल की रानी देवी, पुनम देवी, हसनपुरा अंचल की कांती देवी, हुसैनगंज अंचल की सोनी देवी, पुतुल देवी, रामकेशिया देवी, भगवानपुर अंचल के रामनरेश पंडित, पचरुखी अंचल के सत्येंद्र तिवारी, संगीता देवी, रघुनाथपुर अंचल की ललिता देवी, दरौली अंचल के जलेश्वर राम, गोरेयाकोठी अंचल के देवेंद्र प्रसाद, सुमन देवी, जसवंत कुमार प्रसाद, गुठनी अंचल की मीना देवी और लकड़ीनबीगंज अंचल की सरिता सिंह को अनुग्रह अनुदान दिया गया।
हुसैनगंज अंचल के महेश प्रसाद को उनकी पत्नी लिलावती देवी की कोविड-19 से मृत्यु के बाद 4.50 लाख रुपए की सहायता दी गई।
आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए अग्निक चालक जिनेश कुमार को जिला पदाधिकारी ने 2000 रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन सिवान, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शाखा, जिला सामान्य शाखा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद रहे।