Home

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर लगाया गया आरसेटी मेला

मोतिहारी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वें स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर शहर के भवानीपुर जिरात स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेन्ट आरसेटी) के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सफल उद्यमियों के द्वारा आरसेटी परिसर में वृहत रूप से आरसेटी मेला लगाया गया। उक्त मेला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने फीता काट कर किया। डीडीसी डॉ. कुमार ने सफल उद्यमियों के सभी स्टालों पर एक-एक उत्पादों को देखा और उद्यमियों से बात करते आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दिया।

वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि आप लोग अपना रोजगार करिए और आगे बढ़िए, इन्होंने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा वित्त पोषण कराने में मदद की जाएगी। सेन्ट आरसेटी निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि उत्पाद प्रदर्शनी और बिक्री मेले में जहां प्रशिक्षित लाभार्थियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प घरेलू उत्पाद इत्यादि बेचे जा रहे हैं ताकि उन्हें बाजार मिल सके और स्वरोजगार को बढ़ावा मिले।

यह मेला अक्सर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस आरसेटी मेला में सभी तरह के डेयरी उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फास्ट फूड स्टॉल, अगरबत्ती सहित अन्य विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago