Home

आरटीपीएस काउंटर की शुरूआत,प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड अन्तर्गत विशनपुर बिदौलिया पंचायत शनिवार को लोक सेवाओं का अधिकार आरटीपीएस काउंटर की शुरुआत की गई।इसका विधिवत उद्यघ्टना प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश सहनी और पंचायत की मुखिया विभा देवी ने किया।

आरटीपीएस काउंटर खुलते ही पंचायत के लोगों को जाति, आय,आवासीय,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, वृद्धापेंशन,कन्या विवाह योजना,नया राशन कार्ड बनाने,राशन कार्ड से नाम हटाने तथा जोड़ने से संबंधित कार्य पंचायत में होने लगेंगे।वहीं इसके बाद पंचायत भवन परिसर में आम सभा आयोजित की गई।जिसमे पंचायत के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत हो रहें कार्यों की समीक्षा की गई।सरपंच शिवचंद्र सहनी ने बताया कि पंचायत में पूर्व में विकास कार्य में भारी अनियमितता बरती गई हैं।

आम सभा में मौजूद लोगों ने इसके दोषियों पर न्याय संगत कार्यवायी किए जाने की बात कही।वहीं मुखिया विभा देवी ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर खुलने से पंचायत के विकास को गति मिलेंगी साथ ही जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसका लाभ पंचायत के लोगों को मिल सकेगा।कार्यक्रम में जंदाहा प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश साहनी,पंचायत के मुखिया विभा देवी,पंचायत के सरपंच शिवचंद्र सहनी,उप मुखिया पति चंदन चौधरी,ग्राम सेवक रामनरेश,इंदिरा आवास सहायक विनय कुमार, रोजगार सेवक विक्रांत कुमार, पंचायत के सभी वार्ड के सदस्य,पांच एवं अन्य मौजूद रहें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

7 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago