Home

जहानाबाद में कालाजार के लक्षणों की पहचान कर ग्रामीण चिकित्सक करेंगे रोगियों की खोज

रोगियों को इलाज संबंधी सेवाओं को मुहैया कराने में मिलेगी इनकी मदद:

जहानाबाद(बिहार)जिला में कालाजार उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक जागरूकता लाने तथा आशाओं की मदद से घर घर कालाजार रोगी खोजने के अभियान के बाद अब विशेष पहल की गयी है। इस विशेष पहल के तहत कालाजार रोग से पीड़ित रोगियों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को ससमय जानकारी देने के लिए समुदाय के लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को चिकित्सीय सेवा देने वाले रूरल हेल्थ प्रैक्टिसनर यानि ग्रामीण चिकित्सक को शामिल किया गया है। इन्हें कालाजार रोग संबंधी सूचना देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के बाद ये लोग अपने अपने क्षेत्र में कालाजार के लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर सकेंगे तथा ससमय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में कालाजार की सूचना देने के लिए ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार निशिकांत ने बताया गुरुवार को सिकरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 37 कालाजार इंफोर्मेंट् को ट्रेनिंग दी गयी। ट्रेनिंग के उपरान्त सभी कालाजार इंफोर्मेंट अपने क्षेत्र में संभावित कालाजार मरीज की पहचान कर जांच हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरिया भेजेंगे ताकि मरीज का सही इलाज किया जा सके।

2 मार्च तक चलेगा प्रशिक्षण:
कालाजार इंफॉमेंट का यह प्रशिक्षण 2 मार्च तक चलेगा। जिला में कुल सौ कालाजार इंफॉमेंट को यह प्रशिक्षण दिया जाना है । इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिया के अंतर्गत 37, ओकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 9, हुलासगंज से 10, काको से 9, घोसी से 12, मखदुमपुर से 13, रतनी फरीदपुर से 10 कालाजार इंफॉमेंट को यह प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में संजय कुमार, मुगेश्वर कुमार सिन्हा तथा शमशूल होदा शामिल हैं।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ब्रज कुमार ने बताया की कालाजार रोग के लक्षणों तथा इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को लेकर प्रतिभागियों का उन्मुखीकरण किया जा रहा है ताकि ये अपने क्षेत्र में कालाजार के लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर सकें और ससमय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में रोगी तथा उनके परिजनों की मदद की जा सके। जिला में सभी प्रखंड कालाजार प्रभावित हैं और कालाजार उन्मूलन के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।

इस दौरान जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ब्रज कुमार, जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार निशिकांत, केयर इंडिया के संजीव कुमार , वैक्टर जनित रोग सुपरवाइजर संजय कुमार वीडीसीओ मनीष कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago