Home

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित एमएलसी उम्मीदवार के जीत पर जश्न

कटिहार(बिहार)जन सुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी समर्थित एमएलसी उम्मीदवार की जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाइयां खिलाई। बड़े अंतर के जीत पर उत्साही कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। कटिहार के प्रमुख सत्यनारायण शर्मा ने इस जीत को प्रशांत किशोर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करारा जवाब बताया। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा था कि राजनीति के बारे में प्रशांत किशोर को कुछ नहीं आता है।

05 अप्रैल 2023 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद को जीताकर प्रशांत जी ने नीतीश कुमार को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह पिक्चर की कास्टिंग है, 2024 का लोकसभा चुनाव इंटरवेल होगा और 2025 में पूरी पिक्चर रिलीज होगी। श्री शर्मा ने कहा कि सारण की जीत तब हुई है जब प्रशांत किशोर 02 अक्टूबर से पदयात्रा पर ही हैं अभी तक उन्होंने पांच जिला की पदयात्रा ही पूरी की है और छठा जिला सारण में यात्रा कर रहे हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में यह सभी जिला शामिल है। 05 जिलों की पदयात्रा के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल किये हैं तो पूरे बिहार की पदयात्रा के बाद जनता महागठबंधन और एनडीए को नकार कर जन सुराज में अपनी आस्था जतायेगी ऐसी मुझे आशा और पूरा विश्वास है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago