Home

सदस्यताअभियान में बीजेपी भरेगी उड़ान युवाओं के सहयोग से,डॉ देव रंजन

भगवानपुर हाट (सिवान)भाजपा अपनी सदस्यता अभियान की उच्ची उड़ान भरेगी युवाओं के सहयोग से उक्त बातें पूर्व विधायक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कुमार  देव रंजन सिंह ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के  ब्रह्मस्थान ग्राम स्थित पूर्व लोक अभियोजक स्व विश्वनाथ पांडेय के आवास पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के समय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ।

उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी एक कि जिम्मेवारी नहीं बल्कि पार्टी के छोटे से बड़े सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं की है । उन्होंने कहा कि हर घर से दो सदस्य बनना है । उन्होंने ने महिला सदस्य बनाने पर विशेष बल दिया । उन्होंने कहा महराजगंज विधान सभा क्षेत्र के एक पंचायत ही नहीं बल्कि एक -एक गांव में चौपाल लगा लोगो को भाजपा का सदस्य बनाने काम किया जाएगा । सभा की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश कुमार पाण्डेय ने किया ।संचालन मंडल महामंत्री पप्पू सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रो बृज किशोर सिंह , सोनू सिंह , राजन सिंह , नवीन कुमार , बंटी पांडेय, मुखिया सुभाष सिंह , सुशील मिश्रा ,  शैलेन्द्र कुशवाहा , मालिक सिंह , शशि भूषण सिंह,  आंनद कुमार उज्जैन, अरुण सिंह आदि उपस्थित थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago