Home

सहलौर एचडब्ल्यूसी को नया भवन मिला, मरीजों की संख्या बढ़ी

सिवान:पचरुखी प्रखंड के सहलौर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नया भवन मिलने के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर 2024 से मई 2025 के बीच 3 हजार 326 मरीजों का ओपीडी में इलाज हुआ। अक्टूबर में 360, नवंबर में 358, दिसंबर में 522, जनवरी में 432, फरवरी में 437, मार्च में 418, अप्रैल में 404 और मई में 395 मरीज पहुंचे।

पुराने भवन की हालत खराब थी। मरीजों को खड़ा होने की भी जगह नहीं मिलती थी। दवा और उपकरण रखने की व्यवस्था नहीं थी। अब नए भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। धूप, बारिश और ठंड में मरीजों को राहत मिलती है। स्वास्थ्यकर्मी भी आराम से बैठकर इलाज करते हैं।

यहां 151 प्रकार की दवाएं और 14 तरह की जांच की सुविधा है। गंभीर मरीजों को तुरंत उच्च अस्पताल रेफर किया जाता है। 72 वर्षीय मुख्तार सिंह ने कहा, “यह केंद्र हमारे लिए वरदान है। पहले इलाज के लिए सिवान, पचरुखी या महाराजगंज जाना पड़ता था।” 38 वर्षीय पुतुल देवी ने कहा, “सीएचओ मैडम का व्यवहार अपनापन भरा है। आधी बीमारी तो उनके व्यवहार से ही ठीक हो जाती है।”

सीएचओ सपना कुमारी ने बताया कि पहले 7420 की आबादी वाले वर्तवलिया, निजामपुर, सहलौर हाता, हरिजन टोला, नोनिया टोला और मिनी वर्तवलिया गांव के लोगों की देखभाल चुनौती थी। अब सभी को दवाएं और जांच की सुविधा मिल रही है। जांच में रक्त, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ब्लड ग्रुप, फाइलेरिया, डेंगू, यूरिन प्रेग्नेंसी, सोडियम, एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया, सिफलिस, वाटर टेस्टिंग, टीबी और कैंसर स्क्रीनिंग शामिल हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस अभिषेक ने बताया कि मरीजों को इलाज के साथ मुफ्त दवा दी जा रही है। पंचायत स्तर पर संचालित आम के माध्यम से दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जन आरोग्य समिति का गठन भी हो चुका है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago