टीका लेने से कई गुणा बढ़ती रोग प्रतिरोधक क्षमता:
अधिक से अधिक बच्चे लगवायें टीका:
सहरसा(बिहार)जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोरोना टीकाकरण चलाया जा रहा है। इस कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। डीएम द्वारा भी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया गया।
कई गुणा बढ़ती रोग प्रतिरोधक क्षमता टीका लेने से डीएम आनंद शर्मा द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में चल रहे 15 से 18 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों के टीकाकरण सत्र स्थल के निरीक्षण के दौरान टीका दे रहे टीकाकर्मी से टीकाकरण के संबंध में बातचीत कर प्रोत्साहित भी किया गया। उन्होंने बताया वर्त्तमान परिदृश्य में कोरोना टीकाकरण ही कोरोना महामारी के निपटने का एकमात्र उपाय है। टीकाकरण के माध्यम से हम आसानी से कोरोना के प्रसार पर रोक एवं बचाव कर सकते हैं। कोरोना वैक्सीन लेने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कई गुणा बढ़ जाती है। जिससे हम कोरोना वायरस को हरा सकते हैं। इसलिए जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में भाग लेते हुए अधिक से अधिक बच्चे अपना टीका अवश्य लें।
बच्चे लगवायें टीका अधिक से अधिक:डीएम
डीएम ने बताया 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के किशोर एवं किशोरियों के लिए जिले में चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या टीका लगने पाये इसके लिए जिले में आज कुल 165 टीकाकरण सत्र स्थल बनाये गये। वहीं इन सभी टीकाकरण सत्र स्थलों का लगातार पदाधिकारियों द्वारा अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment