सहरसा:जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 5 जून की है। ढंगी वार्ड नंबर 6 निवासी नीरज कुमार झा अपने चार चक्का वाहन से घर लौट रहे थे। भट्टाराही नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे 5 से 6 लोग एक सीएनजी टेम्पो में सवार थे। उन्होंने नीरज का पीछा किया। नवहट्टा बस स्टैंड के पास वाहन रुकवाया। सभी लोग टेम्पो से उतरकर नीरज के साथ मारपीट करने लगे।
आरोपियों ने कहा कि बिना रंगी दिए बस स्टैंड से गाड़ी कैसे ले जा रहे हो। विरोध करने पर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर नीरज को घायल कर दिया। पीड़ित ने नवहट्टा थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने 6 जून को कांड संख्या 103/25 दर्ज कर धारा 126(2), 190, 191(2), 115(2), 109, 308(2), 303(2), 351(2), 352(3) के तहत मामला दर्ज किया।
जांच और छापेमारी के दौरान एक नामजद आरोपी परवेज खान को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी परवेज खान, पिता मन्नान खान, नवहट्टा का रहने वाला है। कार्रवाई में नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार, परि. पु. अ. नि. राजकमल और सशस्त्र बल शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment