Home

चैत दशमी को भंडारे के बाद ब्रह्मलीन हुए संत सुरेशानंद

भगवानपुर हाट(सीवान)महना मठ में चैत दशमी पर भंडारे का आयोजन हुआ। संत शिरोमणि सुरेशानंद दास ने हर साल की तरह इस बार भी आयोजन कराया था। सारण प्रमंडल सहित कई जिलों से शैव और वैष्णव संप्रदाय के संत-महात्मा पहुंचे थे। सभी आगंतुकों को रात्रि भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद संत सुरेशानंद दास ब्रह्मलीन हो गए।

उन्होंने आयोजन से पहले ही सूचना दी थी कि यह उनके जीवन का अंतिम दशमी भंडारा होगा। इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में अनुयायी और श्रद्धालु पहुंचे थे। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु विश्राम के लिए लौटे ही थे कि संत की तबीयत बिगड़ने लगी। श्रद्धालु उन्हें इलाज के लिए मसरख ले गए। वहां से डॉक्टरों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर किया। छपरा ले जाते समय ही वे ब्रह्मलीन हो गए।

उनके ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही अनुयायी अंतिम दर्शन के लिए मठ पहुंचे। मंगलवार को मठ परिसर में बने मंदिर में उनकी समाधि बनाई गई।

संत सुरेशानंद दास का जन्म सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के रामनगर चौखड़ा गांव में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद राजपूत उच्च विद्यालय छपरा से मैट्रिक, जिला स्कूल सारण से इंटर और राजेंद्र कॉलेज छपरा से अंग्रेजी विषय में बीए और एमए किया। कुछ समय तक जनता बाजार स्थित एसडीएन उच्च विद्यालय में शिक्षक रहे। इसके बाद विवाह हुआ। कुछ वर्षों तक पारिवारिक जीवन बिताया। फिर संन्यास और वैराग्य की ओर बढ़े।

ईश्वर और गुरु की तलाश में 13 वर्षों तक भटकते रहे। इसी दौरान संत शिरोमणि गुरु बलिराम दास से घोंघिया में भेंट हुई। उन्हें ही गुरु मानकर साधना शुरू की।

इस मौके पर संत निर्मल दास, युवा संत नागमणि, विश्वनाथ दास, राजनरायन दास, लक्ष्मण दास, बीरबल दास, जगलाल दास, पुत्र अशोक राय, संतोष राय, जगदीश बैठा, मातवर राय, बृजकिशोर राय, विंदा यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago