महाराजगंज(सीवान)मुख्यालय के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर सिहौता में श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ के आयोजन को ले गुरुवार को स्वामी हेतिराजाचर्य जी महाराज की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ध्वजारोहण के पूर्व पूरे गांव का भ्रमण किया गया। जिसके बाद वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। स्वामी जी ने बताया कि मंदिर परिसर में 2 से 10 अप्रैल के बीच महायज्ञ का आयोजन होगा। उसके पूर्व 14 मार्च से मेरा प्रवास मंदिर परिसर में होगा। मौके पर मदन सिंह, अतुल सिंह,आलोक सिंह,जय प्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह, नागमणी सिंह,सवलिया सिंह, बड़े सिंह, प्रभुनाथ सिंह, पारस सिंह, टूटू सिंह, छोटू, गोलू, शिवम, सोनल, आदित्य, रितिक, नेहाल, आदर्श, युवराज, अंकित, लड्डू, भंडूल व शिवा थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment