Home

जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जेपी के गांव में जुटे समाजवादी नेता

सारण(छपरा)गुरुवार को जनता पार्टी का स्थापना दिवस लोक नायकजय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली लाला टोला, सिताब दियारा में मनाया गया। इस अवसर पर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष- राज कपूर प्रसाद यादव, राष्ट्रीय संयोजक – रामाश्रय दीक्षित, राष्ट्रीय संरक्षक रामायण सिंह जीवनदानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-आरएस बाली, राष्ट्रीय संगठन महासचिव-राहुल राज, राष्ट्रीय महासचिव-राकेश मणि विपाठी, राष्ट्रीय महासचिव-तुफैल अहमद खान के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ततपश्चात जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कपूर प्रसाद यादव ने कहाँ कि आज ही के दिन अर्थात 23 जनवरी 1977 को सम्पूर्ण क्रान्ति के प्रणेता महान समाज सुधारक लोकनायक जय प्रकाश नारायण के द्वारा जनता पार्टी की स्थापना की गयी थी। इस गतिविधिया में सह‌योगी के रूप में लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी श्री चन्‌द्र‌शेखर जी, मोरारजी भाई देसाई एवं वीजू पाटनायक अग्रगण्य थे ।1977 का चुनाव जनता पार्टी लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में जनता पार्टी लड़ी, जनता पार्टी की सरकार भी मोरारजी भाई देसाई के नेतृत्व में वनी लेकिन सता लोलुप्त नेताओं के द्वारा ढाई साल के अन्दर में ही सरकार गिए दी गयी। अर्थात लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा ‘व्यवस्था परिवर्तन) का सपना अधुरा रह गया, लेकिन आज जनता पार्टी पूनः जनता के बीच जाकर जयप्रकाश जी के अधुरे सपने को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर रामाश्रय दीक्षित एवं रामायण सिंह जीवनदानी एवं सुनिल यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago