Sand artist Ashok Kumar made a picture on the banks of Saryu on the victory of the 15th President, best wishes in the name of Adishakti
सारण बिहार
देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू को देश के सभी राज्यो से बधाई और शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। इसी क्रम में बिहार के सारण जीला के कलाकार अशोक कुमार ने सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकृति उकेर प्रथम नागरिक को एंव बधाईयां शुभकामनाएं दी है।
सारण जिला के सरयू नदी के तट पर तीन दिनों के लगातार मेहनत के बाद शनिवार को द्रौपदी मुर्मू की बालू की आकृति उकेरी गई है। अशोक कुमार की इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बहुत ही सुंदर और स्पष्ट बालू की आकृति सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।
कुमार ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े गणराज्य का प्रथम नागरिक बनना अपने आप मे एक अकल्पनीय बात है। उसमें भी एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी महिला का बनना पूरे विश्व को समानता का संदेश देता है। आदिवासी समाज की पहली महिला का राष्ट्रपति बनना हमारे प्रजातन्त्र की खूबसूरती को दर्शाता है। इसीलिए इस प्रोजेक्ट को आदिशक्ति नाम दिया गया है।
साथ ही यह भी कहा कि उड़ीसा के जंगलों से निकल आदिवासी समाज की बेटी देश की राष्ट्रपति बनी है। यह उसके जीवटता और कर्मठता का प्रतीक है। आदिवासी समाज में बड़ा होना एक बहुत बड़ा संघर्ष माना जाता रहा है। वहां से एक महिला शिक्षक,नेता, मंत्री, राज्यपाल और उसके बाद राष्ट्रपति बनती है। यह समाज के लिए सुखद संदेश है।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment