Sangeeta became president of Mahnar block chief union for the second time, Ashok became vice-president
वैशाली बिहार
हाजीपुर(वैशाली)जिले के महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत की तीसरी बार मुखिया निर्वाचित हुई संगीता सिंह को महनार प्रखंड मुखिया संघ का दुबारा अध्यक्ष चुना गया है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महनार प्रखंड मुखिया संघ के चुनाव को लेकर गोरीगामा पंचायत की मुखिया संगीता सिंह के आवास पर महनार प्रखंड के सभी मुखिया की बैठक आयोजित हुई।इस बैठक में सर्वसम्मति से संगीता सिंह को महनार प्रखंड मुखिया संघ का दोबारा अध्यक्ष चुना गया किया गया।इसके साथ ही सर्वसम्मति से चमरहरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह को उपाध्यक्ष,सरमस्तपुर पंचायत की मुखिया सनौवर निशात को सचिव एवं लवापुर नारायण पंचायत की मुखिया सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।इस मौके पर नवनिर्वाचित मुखिया संघ अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि महनार में मुखिया एवं पदाधिकारी के बीच सेतु का कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को अधिक रफ्तार देने एवं समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।कहा कि सभी पंचायतों में जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाना कि उनका लक्ष्य होगा।
इस बैठक में महिंदवाड़ा के मुखिया रामाशंकर चौधरी,ढेड़पूरा पंचायत की मधु कुमारी,करनौति पंचायत की सुधा कुमारी,समस्तपुर पंचायत की सनौवर निशात,महम्मदपुर पंचायत की प्रियंका कुमारी,पहाड़पुर बिशनपुर की मालती देवी,चमरहरा के अशोक कुमार सिंह,वासुदेवपुर चंदेल की साधना कुमारी,गोरीगामा की संगीता सिंह,लावापुर नारायण की सावित्री देवी,लावापुर महनार के अखिलेश राय,अल्लीपुर हट्टा के अनिल कुमार साह,हसनपुर उत्तरी पंचायत की सविता कुमारी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह,राजू सिंह,सुदेश कुमार सिंह,कंचन कुमार पासवान,संतोष कुमार मिश्रा,संजीत कुमार चौधरी,मोहम्मद मोख्तार आलम,सतीश कुमार महतो,मिथिलेश राय,मुकेश कुमार सिंह आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर- मोहम्मद शाहनवाज अता
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
छपरा(बिहार)जहां आज के दौर में अधिकांश छात्र- छात्राएं पढ़ाई को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित…
Leave a Comment