Categories: Home

विद्यालयों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया संत रविदास जयंती

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग विद्यालयों में शनिवार को संत रविदास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यालयों में संत रविदासजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस माैके पर एसएस उच्च विद्यालय भगवानपुर हाट प्रचार्य लालबाबू कुमार ने संत रविदास के दोहे-ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन, पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीन, से छात्रों को सीख लेने सलाह दी। कहा, आदमी अपने कर्म से ही छोटा-बड़ा होता है न कि धन या जाति से। रविवादजी ईश्वर के परम् भक्त थे, लेकिन वह अपने कार्य को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते। उन्होंने समाज मे फैले अंधविश्वास को धता बताते हुए कहा था कि मन चंगा त कठौती में गंगा,यदि आपका हिरदय पवित्र है तो आपको कहि नहीं जाने की जरूरत नहीं है।इस मौके पर सहायक संजय कुमार सिंह,रवि कुमार यादव,रविन्द्र कुमार रमन,लालजय कुमार, बीरेंद्र कुमार यादव,जयमाला कुमारी, सिंधु कुमारी, राजीव रंजन ठाकुर, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, ज्योति कुमारी,अभिनाश कुमार, देवेंद्र कुमार, राहुल कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन,एजाज अख्तर, रविकांत कुमार, हेमन्त गिरी,सुजाता कुमारी,बिजेंद्र कुमार, असरफ अली,हेमन्त कुमार सिंह,राकेश कुमार लाइब्रेरियन, संजय सिंह लिपिक,चपरासी राजनाथ प्रसाद व भिखारी राम आदि उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago