छपरा:वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ.कुमार आशीष के निर्देश पर बनी एसआईटी ने दरियापुर थाना क्षेत्र में हुए संतोष राय हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में कार्रवाई कर शूटर राजू नट और मुख्य आरोपी सुनील राय को गिरफ्तार किया गया। राजू नट के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
घटना 13 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे की है। दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने चारपहिया वाहन से घर लौट रहे संतोष राय और कांग्रेस राय पर फायरिंग की। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान संतोष राय की मौत हो गई। एसएसपी सारण खुद मामले की निगरानी कर रहे थे।
घटना के बाद घायल कांग्रेस राय के बयान पर दरियापुर थाना में कांड संख्या 441/25 दर्ज हुआ। इसमें 11 नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। धाराएं 103(1), 109, 61(2), 111, 3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट लगाई गईं।
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शूटर राजू नट को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस मिले। पूछताछ में उसने अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। उसके खिलाफ दरियापुर थाना में कांड संख्या 450/25 दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी सुनील राय को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार राजू नट, पिता दुना नट, निवासी पोरई, थाना दरियापुर, जिला सारण है। उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं।
गिरफ्तार सुनील राय, पिता बबन राय, निवासी फतेहपुर, थाना परसा, जिला सारण है। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, अपहरण, लूट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं।
पुलिस टीम में दरियापुर, गरखा और परसा थानों के थानाध्यक्ष और अन्य कर्मी शामिल थे। जिला आसूचना इकाई सारण की भी भूमिका रही। बरामद सामानों में एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment