सारण(छपरा)शहर के नगरपालिका चौक स्थित पूर्व विधायक स्व यदुवंसी राय के आवाशिय परिसर में सारण जिला राजद द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री स्व जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने प्रेस को बताया कि जयंती समारोह में मढ़ौरा जितेंद्र कुमार राय, गड़खा विधायक सुरेंद्र राम ने कहा कि जननायक सच्चे मायने में समाज के शोषित पीड़ित व वंचित वर्ग के लोगों के मशीहा थे। दूसरी ओर पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि स्व जननायक समाज के हर वर्ग के लोगों के लिये एक आदर्श के रूप में जाने जाते रहेंगे। जयंती समारोह में मुख्यरूप से राजद प्रधान महासचिव मुखलाल महतो, युवा राजद अध्यक्ष मशकूर खान, महासचिव सागर नौशेरवाँ,तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो,प्रीतम यादव,श्याम जी प्रसाद, उर्मिला यादव,सुचित्रा कुमारी,राजू राय, कफील मुमताज,चंद्रावती यादव,सुरेंद्र यादव,बलराम यादव,कर्मवीर भारती,उपेंद्र राय,नंदन यादवमिथलेश राय मुखिया इत्यादि मुख्यरूप से शामिल थे।वहीं दूसरी ओर सागर नौशेरवाँ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष द्वारा 11 बजे पूर्व विधायक स्व यदुवंशी राय के आवास पर झंडोतोलन किया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment