Home

सारण:दहेज हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार

सारण:मकेर थाना क्षेत्र के हैजलपुर गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका के पति राहुल कुमार और ससुर विरेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना 15 जून 2025 को हुई थी। मृतका के परिजनों ने मकेर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर थाना कांड संख्या 135/25, दिनांक 5 जून 2025 को धारा 80/3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार राहुल कुमार, पिता विरेन्द्र मांझी, हैजलपुर गांव का रहने वाला है। वहीं विरेन्द्र मांझी, पिता स्वर्गीय जरबन मांझी, जगदीशपुर गांव का निवासी है।

इस कार्रवाई में मकेर थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago