छपरा:सारण पुलिस ने 7 जून को विशेष अभियान चलाया। इसमें शराब कारोबार, सेवन, वारंट, एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े 23 आरोपियों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई।
शराब कारोबार में पुनदेव राम, मनोज चौधरी, भानुप्रताप सिंह और नीरज तिवारी को पकड़ा गया। शराब पीने के आरोप में सुधीर सिंह, चंदन राय, दिनेश दास, मुकेश मिश्रा, सुभाष कुमार, नंदन कुमार, अनील राम, रूपेश भारती, संतोष गिरी, मुन्ना सिंह और मंटु कुमार को गिरफ्तार किया गया।
वारंट के मामलों में जितेन्द्र सिंह और दाउद मोहम्मद को पकड़ा गया। एससी-एसटी एक्ट में मुन्ना सिंह और चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया। अनैतिक देह व्यापार में अजीत कुमार उर्फ बिल्ला, रवि ठाकुर और विकास शर्मा को पकड़ा गया। पॉक्सो एक्ट में मो. उस्मान मियां को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने 279 लीटर देशी शराब, 225.67 लीटर विदेशी शराब, एक चूल्हा, एक सिलेंडर, दो मोबाइल और 4050 रुपये नकद जब्त किए। 92 वाहनों से 2 लाख 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment