हाजीपुर(वैशाली)जिले से सटे सारण के एएसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में सोनपुर थानाध्यक्ष अकील अहमद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गंगाजल पंचायत के बाबुरवानी गांव के गंगा नदी उस पार दियारा क्षेत्र में छापामारी कर पांच देशी शराब के भट्टी को ध्वस्त किया गया है।
वहीं पांच हजार लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया।सोनपुर थानाध्यक्ष अकील अहमद ने मीडिया को बताया कि गंगाजल पंचायत में छापामारी कर पांच देशी भट्टी को ध्वस्त किया।
वहीं दूसरी ओर सबलपुर नया बाजार के समीप सौ लीटर देसी शराब जब्त की। चित्रसेनपुर गांव में छापामारी कर दस लीटर देसी शराब बरामद किया।वहीं दूसरी ओर शराब के मामले में सबलपुर हस्ती टोला के वकील राय नामक एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।
हरिहरनाथ ओपी प्रभारी विभा रानी ने बताया कि देसी शराब के साथ राहर दियारा के एक परिवार के बाप बेटा को गिरफ्तार किया गया है।ओपी प्रभारी विभा रानी ने बताया कि 10 लीटर देसी के साथ राहर दियरा के राजकुमार राय और उसके पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment