सोनपुर:सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ‘विराट कुर्की संकल्प’ के तहत कार्रवाई तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में जिले भर में 477 वारंट, सम्मन, इश्तेहार और कुर्की निष्पादित किए गए। इस दौरान कुल 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में 29 जून को सोनपुर थाना क्षेत्र में 8 कुर्की अधिपत्रों का निष्पादन किया गया। कार्रवाई के दौरान 7 कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में बच्चू राय, नुनु राय, शेरु राय, मुनारिक राय, रंजन राय, मेघन महतो और सचिन्द्र राय शामिल हैं। सभी आरोपी सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर इलाके के रहने वाले हैं।
इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितिश कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फैसल चाँद, थानाध्यक्ष राजनन्दन और सोनपुर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment