Home

सारण पुलिस ने 13 लूट-डकैती कांडों का खुलासा किया, दो बदमाश कट्टा के साथ पकड़े

छपरा:गरखा थाना पुलिस ने लूट और डकैती के 13 मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

12 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे गरखा थाना को सूचना मिली कि कुछ अपराधी मुजफ्फरपुर से छपरा में घुसे हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही गरखा थाना की टीम ने मैकी पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सुभाष गिरी और अफरोज हुसैन के रूप में हुई है। सुभाष गिरी उत्तर प्रदेश के बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर का रहने वाला है। अफरोज हुसैन सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के माली टोला का निवासी है।

पूछताछ में सुभाष गिरी ने सारण, सिवान और गोपालगंज जिलों में लूट और डकैती की 13 वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। उसकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जो घटनाओं में इस्तेमाल की गई थीं।

सुभाष गिरी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें गरखा थाना में 6 दिसंबर 2024 को कांड संख्या 747/24, 23 जून 2025 को कांड संख्या 473/25, भगवानबाजार थाना में 23 जून 2025 को कांड संख्या 349/25, जनताबाजार थाना में 24 जून 2025 को कांड संख्या 149/25, मीरगंज थाना में 23 अप्रैल 2025, 26 जून 2025 और 3 जुलाई 2025 को तीन मामले, सिधवलिया थाना में 23 अप्रैल 2025 को कांड संख्या 81/25, हुसैनगंज थाना में 7 मई 2025 को कांड संख्या 149/25, सिसवन थाना में 20 अक्टूबर 2024 को कांड संख्या 338/24, नगर थाना गोपालगंज में 15 नवंबर 2024 को कांड संख्या 82/24, बैकुंठपुर थाना में 24 अक्टूबर 2024 को कांड संख्या 421/24 और पंचरुखी थाना में 7 अप्रैल 2025 को कांड संख्या 160/25 शामिल हैं।

पुलिस ने इनके खिलाफ गरखा थाना में कांड संख्या 522/25, दिनांक 12 जुलाई 2025 को दर्ज किया है। इसमें बीएनएस की धारा 338, 336(3), 318(4), 317(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26, 35 लगाई गई है।

इस कार्रवाई में गरखा और रिविलगंज थाना की पुलिस टीम के साथ जिला आसूचना इकाई सारण की टीम भी शामिल रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago