सारण(बिहार)जिले में लाल सोना के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है।जिसमे बुधवार को डोरीगंज थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के उत्तरी छोर झंगा चौक के पास से सदर सीओ के नेतृत्व में सारण पुलिस ने छापेमारी की।
इस छापेमारी में मौके पर बालू लदे आधा दर्जन ट्रक एवं तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वही मौके से आठ चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया की झंगा चौक के पास सदर सीओ सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा की गयी छापेमारी में बालू लदे छ:ट्रक एवं तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वही मौके से आठ चालकों में मुफ्फसील थाना क्षेत्र के नैनी पुर्वी टोला निवासी राजा कुमार, सोनपुर थाना क्षेत्र के सोमरपुर निवासी मनीष कुमार, पटना खड़वना के निवासी अमित कुमार, बुढ़ीगांवा निवासी मंटु कुमार, हल्दी छपरा गांव के दिपक कुमार, लखन टोला गांव के कुंदन कुमार, शिजेन्द्र कुमार एवं शेखपुरा गांव के मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वही अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा टोला बधार से स्थानीय पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब बरामद किया है। वही एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक अन्य धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी में थाना क्षेत्र के झौवा टोला बधार से 50 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही मौके से एक अन्य धंधेबाज सोवर्णा गांव के बचाई राय फरार हो गया है। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment