Home

सारण का लाल बना सेना में लेफ्टिनेंट,गांव में जश्न का माहौल

बिहार की शिक्षा व्यवस्था व माता-पिता का आशीष ने बढ़ाया मान-सम्मान
गौरीकिरण ब्यूरो
छपरा (बिहार) सारण जिले के मांझी इलाके के लाल आशीष कुमार ने भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनकर देश में बिहार का मान सम्मान बढ़ाया है। पासिंग आउट परेड के बाद आशीष के कंधो पर जब स्टार सजाए गए, तो उसके परिजनों की खुसी देखते बन रही थी। मांझी का लाल आशीष कुमार शनिवार को आइएमए देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। टीवी पर पासिंग आउट परेड का विहंगम दृश्य देख परिजनों तथा आसपास के गांवों के लोगों का खुशी से चेहरे चमक उठे थे। लोगों ने कहा कि मांझी का लाल अब दिखायेगा पाकिस्तान व चीन को अपना कमाल। लोगों ने कहा कि आशीष ने सारण ही नहीं बिहार का नाम भी रौशन किया है। शनिवार को सम्पन्न परेड के मौके पर मौजूद कई सेनाधिकारियों समेत खुद थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने नव चयनित पदाधिकारियों की सलामी ली।
वहीं नव चयनित सैन्य अधिकारियों को भारतीय संविधान एवं देश की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कांधे पर स्टार लगने के बाद परिवार समेत पूरे गांव में भी खुशी का माहौल है। परिजनों व रिश्तेदारों ने गांव में मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।
आपको बता दें कि मांझी प्रखंड क्षेत्र के दाउदपुर थाना के पिलुई गांव निवासी तारकेश्वर नाथ सिंह व ममता सिंह के पुत्र आशीष कुमार 2016 में एनडीए की परीक्षा में 133वें रैंक के साथ सफल हुए थे। उसके बाद पुणे में एनडीए की तीन वर्ष की ट्रेनिंग 30 मई 2019 को उन्होंने पूरी की।इसके उपरांत देहरादून से एक वर्षीय ट्रेनिंग पूरा कर 13 जून को पासिंग आउट में शामिल होकर सैन्य अधिकारी बन गए। आशीष ने प्राथमिक शिक्षा बरौनी के गढ़हरा से पूरी की। जबकि नवीं से 12 वीं तक की शिक्षा जम्मू के सैनिक स्कूल नगरौटा में पूरी हुई। पिता टीएन सिंह रेलवे के सामान्य भंडार डिपो गढ़हरा (बरौनी) में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। मां ममता सिंह गृहिणी हैं। बहन सुरभि सिंह भी काफी खुश है। आशीष का कहना है कि वह इस सफलता का प्रेरणा-स्रोत अपने माता-पिता समेत अपने नाना रिटायर सुबेदार मेजर महेश्वर नारायण सिंह को मानते हैं। अपनी खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि बचपन से ही देश की सेवा में जाने इच्छा थी। वह ईश्वर की कृपा से पूरी हुई। देश सेवा को उन्होंने सबसे बड़ी पूजा बताया। ग्रामीणों ने बताया कि आज दिन भर अनेक गणमान्य लोगों का आना जाना लगा रहा। दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत चौधरी ने भी आशीष से मिलकर अपनी शुभकामनाएं दी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago