Home

औरंगाबाद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान

फाइलेरिया एक नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज, दवा का सेवन आवश्य करें

मॉपराउंड में छूटे हुए चिह्नित लाभार्थियों को कराया जा रहा दवा का सेवन

औरंगाबाद(बिहार)जिला में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत चिह्नित लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया गया है। अभियान की समाप्ति के बाद अब मॉपअप राउंड में छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलायी जा रही है। मापअप राउंड अभियान 20 जनवरी तक चलेगा।

मॉप राउंड को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति, अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फाइलेरिया ने आवश्यक निर्देश भी दिये हैं। निर्देश में कहा गया है कि एमडीए आइडीए अभियान के तहत मॉपअप राउंड के दौरान छूटे हुए क्षेत्र को कवर कर अधिकतम आच्छादन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। वहीं डॉ अनुज सिंह रावत, राज्य सलाहकार, फाइलेरिया ने कहा है कि राज्य को केंद्र से भी फाईलेरिया से संबंधित दिशा निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने का पूरा प्रयास है।

फाइलेरिया नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में है शामिल:
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा फाइलेरिया को नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 20 से अधिक प्रकार की बीमारियों को नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज की श्रेणी में रखा गया है। जनजागरूकता के अभाव में इन बीमारियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। वहीं भारत ने इन रोगों के उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए वर्ष 2030 तक नेग्लेक्टेड ट्रोपितकल डिजीज को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज से जुड़े सभी रोगों को खत्म करने के लिए जनजागरूकता पर बल दिया गया है। एनटीडी रोग की श्रेणी में फाइलेरिया सहित मलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, रैबीज, कृमि रोग सहित कई अन्य रोग आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के रोग के मामले अधिक मिलते हैं। साथ ही साफ पीने के पानी का अभाव तथा शौचालय की सुविधा नहीं होने वाली जगहों पर इस प्रकार की बीमारियों का अधिक प्रकोप होता है।

फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन है जरूरी:
जिला में नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में शामिल फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत अल्बेंडाजोल तथा डीईसी सहित आईवरमेक्टिन दवा को शामिल किया गया है। चिह्नित लाभार्थियों को तीन विभिन्न प्रकार की दवा दी गयी हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ कुमार महेंद्र प्रताप ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है और इसका बचाव किया जाना आवश्यक है। इस रोग के कारण हाथीपांव की समस्या हो जाती है। इससे रोगी का सामाजिक तथा आर्थिक जीवन प्रभावित होता है। साथ ही रोगी सामाजिक बहिष्कार तथा कलंक का शिकार भी हो जाता है। इसके लिए आवश्यक दवा का सेवन जरूर किया जाना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago