पटना:बीपीएससी की 67वीं पीटी की ओएमआर शीट की स्कैनिंग शुरू हो गयी है। स्कैनिंग और मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के लिए आयोग कार्यालय के संवाद कक्ष में एक बड़े टीवी स्क्रीन पर कक्ष की लाइव फुटेज दिखाने की भी व्यवस्था की गयी है जहां राज्य के अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों से प्राप्त ओएमआर शीट की स्कैनिंग की जा रही है।
3.15 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
बीपीएससी की हुई परीक्षा में 6.02 लाख आवेदकों में से 3.15 लाख शामिल हुए थे।जो की कुल आवेदकों का 52 फीसदी है।इस परीक्षा से एक दर्जन से अधिक सेवाओं की 802 रिक्तियां भरी जाएगी।अगले 10 दिनों में सभी ओएमआर शीट की स्कैनिंग कर ली जायेगी। उसके बाद मूल्यांकन होगा और 15 नवंबर तक इनका परिणाम प्रकाशित किया जायेगा।
प्रथम दिन पटना के परीक्षा केंद्रों की ओएमआर शीट की शुरू हुई स्कैनिंग
67वीं पीटी परीक्षा का आयोजन 38 जिलों के 1153 केंद्रों पर आयोजन किया गया था।जिसमें पटना के 85 सेंटर शामिल थे। पहले दिन पटना जिले के 85 परीक्षा केंद्रों से प्राप्त 24 हजार ओएमआर सीट की स्कैनिंग शुरू की गयी है।इसके लिए पटना जिला प्रशासन की ओर से एक दंडाधिकारी भी बीपीएससी पहुंचे थे, जो यह कन्फर्म कर रहे थे कि किस परीक्षा केंद्र की कितनी ओएमआर शीट की सूचना उनकी सूची में दर्ज है, वहां से उतनी ही ओएमआर शीट आयी हैं या उससे कम या अधिक है।
चार कैमरों का एक साथ दिख रहा था लाइव फुटेज
आयोग के संवाद कक्ष में एक बड़े टीवी स्क्रीन पर चार कैमरों का एक साथ लाइव फुटेज चल रहा था।इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति उस कमरे में ओएमआर शीट की हो रही स्कैनिंग को देख सकता था।मीडिया कर्मियों को इस निगरानी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment