Home

लोहारों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा पुनः बहाल हो: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

सारण(बिहार)लोहार विकास मंच के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इंद्रकांत ‘बबलू’ के नेतृत्व में सारण एवं महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के लोहारों का एक प्रतिनिधिमंडल महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलकर बिहार के लोहारों की समस्याओं को लेकर चर्चा की तथा मांग की बिहार के लोहारों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा पुनः बहाल की जाए तथा केंद्र सरकार द्वारा निरसन एवं संशोधन अधिनियम 23/ 2016 को लागू किया जाए एवं जनजातीय मंत्रालय के उस पत्र को जिसमें सेक्शन 6A द जनरल क्लॉज़ एक्ट 1897 की अधिसूचना को रद्द करने के पश्चात केंद्र की सरकार एक स्पष्ट अधिसूचना जारी कर बिहार के लोहारों को पुनः अनुसूचित जनजाति की दर्जा बहाल करें ।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को शॉल, बुके तथा माला पहनाकर सम्मानित एवं स्वागत किया।स्वागत करने वालों में डॉ.परशुराम शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा,रोहित शर्मा,द्वारिका शर्मा,मुखिया प्रभुनाथ शर्मा,पशुपति नाथ शर्मा,राकेश शर्मा, विश्वकर्मा शर्मा,राजेंद्र शर्मा,विश्वजीत शर्मा,विजय लाल शर्मा, संतोष शर्मा, स्वामीनाथ शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।सांसद ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही केंद्र की सरकार एवं गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर मैं इस मुद्दे को बारीकी से रखूंगा तथा संवैधानिक गतिरोध को दूर कर समस्या का समाधान कराऊंगा ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago