Categories: Home

अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार, चचेरे भाई-बहन की मौत

समरदह उच्च विद्यालय से घर लौट रहे थे

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार के पास अज्ञता वाहन के धक्के से स्कूटी सवार भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई । वाहन चालक वाहन लेकर फरार। घटना आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्टेट हाइवे 73 को जाम कर बवाल काटा। जिससे आवागमन बाधित हो गया । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुच पंचनामा बनवा कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरेया श्रीकांत निवासी अलाउद्दीन मियां का पुत्र नुरशेद आलम 18 वर्ष जो इंटर का छात्र था तथा अशमुद्दीन मियां की पुत्री रेशमा खातून उम्र 17 वर्ष जो मैट्रिक की छात्रा है , मंगलवार को स्कूटी से दोनों समरदह उच्च विद्यालय गए थे । रेशमा खातून मैट्रिक के कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड लाने चचेरे भाई नुरशेद के साथ स्कूल गई थी । जब दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे और जब स्टेट हाइवे 73 पर कन्हौली ब्रिज के पास पहुंचे तो बसंतपुर की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे कारण नुरशेद आलम स्कूटी से गिर कर बीच सड़क पर मौत हो गई तथा तथा छात्रा रेशमा खातून स्कूटी के हैंडिल से लगे चोट से माथा खुल जाने से मौत हो गई। मृत छात्र अपने माता पिता का इकलौता संतान है ।जबकि छात्रा दो भाई व दो बहन है।दोनों के पिता कन्हौली बाजार पर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है ।जिसमे लड़की के पिता गाड़ी के पंचर बनाने का कार्य करते है जबकि लड़के के पिता नाइ का काम करते है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago