भगवानपुर हाट(सीवान)थाना मुख्यालय के भगवानपुर में बीते 6 जनवरी को हाड़ छेड़ती ठंड से बचने के लिए एक महिला अलाव ताप रही थी।इसी दौड़ना कपड़े में आग लग गई।जिससे महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर निजी क्लीनिक में चल रहा था।जब उसकी स्थित गंभीर हुई तो उसे पटना रेफर कर दिया।
जहा इलाज के दौरान सोमवार की संध्या में मौत हो गई।मृत महिला गांव के हरेंद्र प्रसाद की पत्नी सुशीला देवी है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है की महिला सुबह में ठंड से बचने के लिए अलाव जला कर उसे ताप रही थी ताभी अलाव से निकली चिंगारी ने महिला के कपड़ा में पकड़ लिया।जिससे उसके शरीस झुलस गया।वही महिला के शरीर में लगी आग को बुझाने के दौरान इनके छोटे पुत्र राजेश कुमार भी झुलस गए थे।जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चित्कार से मातम पसर गया है।इसकी सूचना मिलते ही परिवार के शुभचिंतक घर पहुंच परिवजनों को सांत्वना दी।इस मौके पर शिक्षक सियाराम प्रसाद,मनोज कुमार मधुप,विष्णुदेव राय,नागमणि,अजय कुमार राय,अखिलेश कुमार राय,मनु कुमार राय,ओमप्रकाश गुप्ता,जय प्रकाश गुप्ता,कमलेश कुमार गुप्ता,कृष्ण गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment