सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज प्रखंड परिसर में बने दिव्यांग जनों के लिए बनाया गया संसाधन केन्द्र को वर्षो से अंचलाधिकारी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अपना निवास बनाया गया है।
जिसपर संज्ञान लेते हुए एसडीएम संजय कुमार ने बीडीओ को पत्र के माध्यम से संसाधन केन्द्र को मुक्त कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने अपने पत्र में कहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महाराजगंज द्वारा समर्पित की गई प्रतिवेदन के आलोक में निर्देशित करना है कि शिक्षा विभाग सन्दर्भित संसाधन केन्द्र यथाशीघ्र मुक्त करा कर इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।विदित हो कि 20 जनवरी में ही एसडीएम संजय कुमार ने संसाधन केन्द्र मुक्त करने का पत्र बीडीओ को भेजे थे। बावजूद अंचल कर्मियो प्रमुखत प्रधान सहायक,नाजीर की मिलीभगत का खामियाजा प्रखंड का शिक्षा विभाग भुगत रहा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment