Home

मतदाता जागरूकता को लेकर एसडीएम ने की नई पहल

गिरिडीह(झारखंड)जिले के राजधनवार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के सफल क्रियान्वयन को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह ने एक नई पहल करते हुए धनवार बाजार के गांधी चौक,बड़ा चौक सहित प्रखंड क्षेत्र के बरजो आदि जगहों पर देर रात अलाव जलाकर वहाँ पर मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए 18 वर्ष की अहर्ता पुरे करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए सहयोग की अपील किया। इस दौरान एसड़ीएम ने लोगों से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ,एईआरओ कार्यालय,गरूडा एप, ऑनलाइन आदि के माध्यम से आवेदन देकर नाम जुड़वा सकते है। बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ के माध्यम से सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं और मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ने का काम हो रहा है। कहा कि जनवरी 2023 तक जिन युवक युवतियों की उम्र 18 वर्ष पुरी हो रही है वो मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करा लें। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी सहभागी बनकर स्वच्छ एवं त्रुटीरहित मतदाता सूची बनाने में सहयोग करें। मतदाता सूची के स्वस्थ होने से लोकतंत्र स्वथ्य होगा और मतदान की प्रक्रिया स्वस्थ होगी। उन्होंने अभियान और कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सबों से भागीदारी की अपील की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago