Home

एसडीओ के छापेमारी में सीडीपीओ कार्यालय और एसएफसी गोदाम में कमी उजागर,किया सो कौज

सराय पड़ौली पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम एसडीओ ने जनता से संवाद किया

भगवानपुर हाट(सीवान)महाराजगंज एसडीओ रोचना माद्री के जन संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को सराय पड़ौली के रतन पड़ौली गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में पंचायत सरकार भवन परिसर में जन संवाद आयोजित की गई ।कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ रोचना माद्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उपमुखिया सीमा देवी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।एसडीओ ने आम लोगो से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आम लोगो के लिए है।उन्होंने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क, बिजली,पानी जैसी योजना सभी के लिए है।वही कुछ योजनाओं का लाभ वैसे ही लोगो को मिल सकता है । जो नियम के अधीन आते है। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य,नल का जल,बिजली,सड़क जैसी मूलभूत सुविधा बहाल हुई है। उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है । स्वास्थ्य सेवा ठीक तरह से काम कर रही है।सड़को का जाल बिछा हुआ है। बिजली की आपूर्ति से गांव में रौशनी रहती है।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले। इस अवसर पर लोगों ने अपनी अपनी समस्या से अधिकारी को अवगत कराया ।इस अवसर पर बीडीओ डॉ.कुंदन ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य जनता एवं अधिकारी के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि जीविका क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।इस मौके पर प्रमुख हरेंद्र पासवान,मुखिया मंटू द्विवेदी,सी ओ रंधीर कुमार , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण भाष्कर,बीइओ श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे ।

एसडीओ के छापेमारी में सीडीपीओ कार्यालय और एसएफसी गोदाम में कमी उजागर,किया सो कौज

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में स्थित राज्य खाद निगम को गोदाम और सारीपट्टी गांव स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर बुधवार के संध्या में छापेमारी करने से कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसडीओ रोकना माद्री ने बताया की सीडीपीओ कार्यालय पा हुई छापेमारी में एक कार्यपालक सहायक के छोड़ बाकी कर्मी अनुपस्थित पाए गए।जबकि खाद निगम के गोदाम पर छापेमारी में वजन मशीन नहीं था,उठाव रजिस्टर अधातन नहीं था तथा डीएसडी वाहन में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई।ज्ञात हो की राज्य खाद निगम को गोदाम से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को वजन कर अनाज नहीं दिए जाने के कारण क्षेत्र के अभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा चार किलो अनाज उपभोक्ता को दिया जाता है।वही एसडीओ ने सीडीपीओ और एजीएम पर सो कौज़ करते हुए जवाब मांगा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago